दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ा।पहला मामला कुटुम्बा थाना कांड संख्या 109/25 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 से जुड़ा है। इस मामले का प्राथमिकी अभियुक्त मिथलेश सिंह, पिता-स्व. गुप्ता सिंह, ग्राम-मदनपुर, थाना-मदनपुर, जिला-औरंगाबाद लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।वहीं दूसरा मामला कुटुम्बा थाना कांड संख्या 69/26 का है। इस कांड का प्राथमिकी अभियुक्त रोहित सिंह, पिता-रमेश सिंह, ग्राम-अंकुप्पा, थाना-कुटुम्बा, जिला-औरंगाबाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रोहित सिंह पर भी शराब से जुड़े मामले में केस दर्ज था।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में शराब तस्करों और शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



