google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग में अविलंब नो एंट्री लगाया जाय : भुवनेश्वर महतो

रविकांत गोप,समाज जागरण प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)झारखंड

राजनगर:- राजनगर- सरायकेला मुख्य मार्ग में अविलंब नो एंट्री लगाया जाय, उक्त बातें राजनगर में झारखंड अलग राज्य आंदोनकारी नेता भुवनेश्वर महतो ने कही है,इस मौके पर कमेलश्वर महतो एवं रामरतन महतो भी उपस्थित थे।भुवनेश्वर महतो ने कहा राजनगर – सरायकेला मुख्य मार्ग में इन दिनों सबसे ज्यादा भारी वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से हो रहा है।सुबह से शाम तक भारी वाहन इस मार्ग से गुजर रहे है।जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो छोटे बड़े वाहनो का आवागमन होता है।ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावनाएँ बढ़ गई है।लेकिन प्रशासन इस पर कोई पहल नही कर रही है,सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी उदासीन है।उन्होंने कहा जब राजनगर से नजदीकी ,चाईबासा और जमशेदपुर में नो एंट्री लग सकती है।तो राजनगर – सरायकेला मार्ग में नो एंट्री अब तक क्यों नही लगाई गई।नो एंट्री नही लगने के कारण सोमवार को राजनगर-सरायकेला मार्ग में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।अब भी यदि जिला प्रशासन मौन रहती है,और अविलंब नो एंट्री नही लगाती है।तो इस मार्ग में होने वाली कोई भी दुर्घटना की जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा – दिन में भारी वाहनों का परिचालन बंद करवायें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)