google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रोड नही तो वोट नही : नवीनगर प्रखंड के विशुनपुर गाँव में सड़क की मांग

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के मूंगिया पंचायत के विशुनपुर गाँव में ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि रोड नही तो वोट नहीं। गाँव की कीचड़ वाली गलियों से परेशान ग्रामीणों ने मुंगिया पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में वीडीओ और क्षेत्रीय विधायक राजेश राम को कई बार आवेदन दिया है। लेकिन इस ओर न प्रशासन और न ही क्षेत्रीय विधायक राजेश राम और न ही पंचायत के मुखिया को इस ओर ध्यान है।ग्रामीणों का कहना है कि गाँव के बीचों-बीच निकलने वाली गली जो मेन रोड से दो जगहों पर मिलती है पहला शंकर यादव के घर से शुरू होकर श्यामलाल चौधरी के घर होते हुए दूसरा सूबेदार मिस्त्री के घर के पास निकलती है  उसकी हालत बहुत खराब है। इस गली से 200 से 250 घर जुड़े हुए हैं और लगभग 600 से 800 लोग आवागमन करते हैं।वर्षात के दिनों में गली की हालत और भी खराब हो गई है जिसके कारण लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं और उन्हें काफी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों की मांग है कि इस गली को जल्द से जल्द बनाया जाए ताकि वे अपने काम से निकल सकें और अपने जीवन को सुचारु रूप से चला सकें। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या का समाधान करने के लिए क्या कदम उठाता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)