google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक में लिये गये कई निर्णय

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) शुक्रवार 11 जुलाई 2025 को पेंशनर एसोसिएशन नबीनगर प्रखण्ड इकाई की बैठक सोखा बाबा मंदिर परिसर में रामजन्म राम की अध्यक्षता में की गई एवम संचालन सचिव शंकर प्रसाद ने किया।बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए प्रखंड सचिव शंकर प्रसाद ने बताया कि सदस्यता बढ़ाने के लिए भर्ती अभियान चलाकर करने का निर्णय लिया गया। पूर्व के सभी पेंशनर सदस्यों का वर्ष 2025 हेतु सदस्यता शुल्क वार्षिक प्रति पेंशनर लेकर करने का निर्णय लिया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं को पूर्ववत जारी रखने का आग्रह वर्तमान राज्य सरकार  एवं केंद्र सरकार दिल्ली से पत्राचार द्वारा करने का निर्णय लिया गया।सचिव ने बताया कि पेंशनर भवन निर्माण हेतु विधायक विजय कुमार सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह से मिलकर इस संबंध मे वार्तालाप किया जायेगा।पेंशनरों ने
कोरोना काल में स्थगित महंगाई भत्ते की तीन किस्तों का भुगतान आदेश सरकारी सभी कर्मीयों एवं पेंशनरों के लिए जारी करने का आग्रह संबंधित सरकार से करने का निर्णय लिया।एक अन्य निर्णय के अनुसार एन पीएस की जगह सभी सरकारी सेवानिवृत कर्मियों के लिए ओपीएस यथावत लागू करने का आग्रह बिहार सरकार से करने का निर्णय लिया गया।मौक़े पर
सुदीप राम ,कृष्ण कुमार सिन्हा, सुनैना देवी ,शिवशंकर तिवारी सहित अन्य पेंशनर मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)