google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बेलवरिया गाँव मे जल निगम के पुरानी टँकी का निरीक्षण कर जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी नोडल अधिकारी डॉ0 राजशेखर

*हरहुआ ब्लाक के विकास कार्यो पर नोडल अधिकारी ने जताया सन्तोष।
**अपूर्ण कार्यो को तथा ब्लाक चौपाल की समस्या का समय से करें निस्तारण।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ विकास खण्ड के बेलवरिया ग्राम पंचायत में जनपद के नोडल अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक ,उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) डॉ0 राजशेखर ने जल निगम की पांच सौ किलो लीटर क्षमता की पुरानी टँकी का निरीक्षण किया।इस बाबत जल निगम के अधिकारियों से जगह जगह लीकेज,टूटे पाइपों को ठीक करने सहित नये गांवों में पाइप लाइन विस्तार करते हुए जीर्णोद्धार पर जोर दिया। गर्मी में गाँवो में पानी के नियमित प्रेसर के साथ अधिक समय तक आपूर्ति किये जाने के निर्देश जल निगम अधिकारी को दिया।

प्रधान बेलवरिया अशोक पटेल के अनुसार तीन ग्राम पंचायतों के सात गाँवो में जल आपूर्ति की जाती है जिसमे से आदमपुर ,लालपुर ,ऐढे व चांदमारी में पानी आपूर्ति बाधित है। दूरी अधिक होने के कारण पुराने पाइप खराब हो चुके हैं। आपूर्ति कितने घण्टे होती है जानकारी ली। हर घर जल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डालना जरूरी है।

निरीक्षण के पश्चात बेलवरिया ग्राम पंचायत के बगीचे में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और फीड बैक लिया। वहीं ग्रामीणों ने राशन कार्ड कटने,राशन कभी कभी न मिलने, विधवा, बृद्धा व दिव्यांग पेंशन कुछ लोगो के न आने ,नए लोगों के बनाने ,गरीबों ने आवास की मांग की ,आर आर सी सेंटर के प्रयोग यानि कूड़ा निस्तारण ,समूह की महिलाओं के आय बढ़ाने सहित छोटी -छोटी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उपस्थित जिले व ब्लाक के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया। बीडीओ हरहुआ बी0पी0 वर्मा ने बुकलेट के माध्यम से विकास कार्यो से अवगत कराया। वही
हस्ताक्षर न किये जाने पर पूछताछ किया।

चौपाल में प्रमुख रूप से एसडीएम सदर नितिन कुमार सिंह,, पीड़ी, डीसी मनरेगा ,जिला समाज कल्याण अधिकारी ,डीपीआरओ आलोक सिन्हा,जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य, समेत प्रधान बेलवरिया अशोक पटेल ,ब्लाक के बीडीओ बी0पी0 वर्मा ,एडीओ पंचायत कमलेश सिंह ,सचिव रवि सिंह प्राविधिक सहायक के0 के0 मौर्य और अन्य ब्लाक स्तरीय कर्मचारी ,सफाई कर्मी ,पंचायत सहायक ,रोजगार सेवक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)