ग्रेटर नोएडा थाना नाॅलेज पार्क पुलिस ने स्टंटबाज 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। नाॅलेज पार्क स्थित एक हास्टल के सामने स्टंट करते हुए तथा एक युवती से अभद्र व्यवहार करने के विडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस आफ कमीशनरेट नें लिया एक्शन। स्टंट में प्रयुक्त 2 कार को भी सीज किया गया है।
बताते चले कि पुलिस के सख्ती के बावजूद दिल्ली एनसीआर में लगातार इस प्रकार के घटना सामने आते जा रहे है। जहाँ खुद को जान में जोखिम तो डालते ही है औरों के लिए भी खतरा बनते है। लेकिन इस घटना में एक नयी बात युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने की सामने आने के बाद पुलिस वे त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों की माने तो ऐसी ज्यादातर घटना बड़े बड़े रसूख परिवार से ताल्लुक रखने वाले परिवार के बच्चे ही कर रहे है। घटना में प्रयुक्त महंगी कार भी इसी बात के तरफ इशारा करते है। आम लोगों का मानना है कि यह लोगो बड़े रसूख परिवार के होने के कारण पुलिस इन्हे छोड़ देती है या फिर इनकों जमानत मिल जाते है जिसके कारण ऐसी घटना लगातार बढ़ते जा रहे है।
[yop_poll id=”1″]
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



