google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Noida breaking: जलवायु विहार सेक्टर-21 की चारदीवारी गिरी, 4 सफाई कर्मियों की मौत, आधा दर्जन जख्मी*



मौके पर डीएम और पुलिस के आला अफसरों की देखरेख में जारी है राहत और बचाव का काम
————–
 
सांसद डा महेश शर्मा भी मौके पर पहुंच कर दुख व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने का दिया आश्वासन
————–

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर-21 में नाली की सफाई का काम करने के दौरान बाउंड्री वाल मजदूरों के ऊपर आ गिरी। इस हादसे में 13 मजदूर मलबे में दब गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 04 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। शेष घायलों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर जिलाधिकारी के अलावा पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह दर्जनों मजदूर सेक्टर-21 में बाउंड्री वाल के साथ बनी नाली की सफाई का काम कर रहे थे। नाली में एक से डेढ़ फीट तक मलवा भरा हुआ था। मजदूर इस मलबे को फावड़े से खोदकर निकाल रहे थे। इस दौरान नाली के बराबर में बनी बाउंड्री वाल अचानक भरभरा कर मजदूरों के ऊपर आ गिरी। इस हादसे में पप्पू, पुष्पेंद्र सहित करीब 10 मजदूर मलबे में दब गए।बाउंड्री वाल गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सेक्टर के लोग भी वहां जमा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। घायल मजदूरों को तुरंत सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक भर्ती 10 मरीजों में से करीब 6 मरीजों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में जिन दो श्रमिकों की मौत हुई है, उनमें पुष्पेंद्र और 28 साल के पान सिंह शामिल हैं। पान सिंह बदायूं का रहने वाला था। इसके अलावा कैलाश अस्पताल में अमित और 18 साल के धर्मवीर पुत्र धर्मपाल की मौत हुई है। अमित और धर्मवीर दोनों भाई बताए जा रहे हैं।
बता दें कि सेक्टर-21 शहर का सबसे पुराना सेक्टर है। करीब 30 वर्ष पूर्व सेक्टर की सुरक्षा के लिए यहां चारों तरफ बाउंड्री वाल का निर्माण किया गया था। इसका निर्माण जलवायु विहार सहकारी आवास समिति ने करवाया था। निर्माण पुराना होने के कारण बाउंड्री वाल जर्जर स्थिति में थी। पुलिस का कहना है कि बाउंड्री वाल से ही सटी हुई गहरे नाले बने हुए हैं। उसे खोलने के लिए मजदूर आज कार्य कर रहे थे।
जलवायु विहार आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एयर वाइस मार्शल प्रदीप कुमार बताया कि गेट नंबर एक की तरफ नाले से लगी सेक्टर की दीवार गिरने से हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि लगभग चार साल पहले नाले की दीवार से अलग सेक्टर की दीवार बनाई गई थी। तीन चार दिन पहले कुछ लोगों ने नाले के किनारे से मिट्टी निकाल ली, जिससे सेक्टर की चारदीवारी की बुनियाद कमजोर हो गई। मंगलवार को नाले की सफाई करते समय सेक्टर की दीवार गिर गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताया है।
डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि हमें जिला अस्पताल और कैलाश अस्पताल में 2-2 मौतों (कुल 4 लोगों के मौत) की सूचना मिली है, इसकी पुष्टि की जा रही है। हम घायलों के विवरण का भी पता लगा रहे हैं।
गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दीवार ढहने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें अंतिम शोध अभियान चला रही हैं। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सेक्टर-21 में दीवार गिरने की घटना में हुई जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)