google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छठ पर्व को लेकर नोएडा पुलिस सतर्क, पुलिस आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण

नोएडा | समाज जागरण ब्यूरो
छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नोएडा पुलिस आयुक्त ने ग्रेटर नोएडा जोन के कासना और आसपास के छठ पूजा स्थलों का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने यातायात, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन सहित सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सतर्कता, संवेदनशीलता और समयबद्धता से पूरी की जाएं।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि छठ पर्व के दौरान घाटों पर भीड़ अधिक रहती है, इसलिए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था पहले से लागू करने के निर्देश दिए गए।

छठपर्व #NoidaChhathPuja #समाजजागरण


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)