google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छठ पर्व को लेकर नोएडा पुलिस सतर्क, पुलिस आयुक्त ने सेक्टर-21ए स्टेडियम में किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रकाश और यातायात व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिशा-निर्देश

नोएडा | समाज जागरण ब्यूरो
छठ पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नोएडा पुलिस आयुक्त (@CP_Noida) ने सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के छठ पूजा स्थलों का भ्रमण और निरीक्षण किया।

नोएडा पुलिस आयुक्त सेक्टर-21ए स्टेडियम में छठ पूजा स्थल का निरीक्षण करते हुए

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश प्रबंधन और पुलिस तैनाती की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त रहें।

पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रम संयोजकों और स्थानीय समिति सदस्यों से बातचीत कर आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली और समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान भीड़ अधिक होती है, इसलिए पुलिस बल को सतर्क रहते हुए संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने होंगे।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि घाटों के आसपास यातायात और पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)