google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा: पानी प्लांट का वायरल विडियो। डायल-112 कर्मी पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, CCTV वीडियो वायरल

नोएडा। नोएडा के बहलोलपुर क्षेत्र स्थित एक पानी प्लांट का कथित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डायल-112 से जुड़े एक पुलिसकर्मी पर प्लांट कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है।

https://twitter.com/rameshofficial0/status/2073112723387502766/video/1

सोशल मीडिया पर वायरल दावों के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब कथित रूप से पानी पुलिसकर्मी के जूते पर गिर गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी को कर्मचारी की ओर हाथ उठाते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि, समाज जागरण इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। घटना को लेकर अभी तक नोएडा पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Noida #NoidaPolice #Dial112 #Bahalolpur #CCTV #ViralVideo #BreakingNews


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)