google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा के मुख्यों सड़कों पर धुमते गौ-वंश, कुंभर्णीय नींद मे सोई सरकार।

नोएडा समाज जागरण डेस्क

नोएडा के विभिन्न मुख्य मार्गो पर घुमते गौ-वंशों और कुंभकर्णीय नींद मे सोए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने क्या योगी सरकार के आदेशों को मानने से इनकार कर दिया या फिर उनको कोई बड़ी हादसे का इंतजार है। 11 अगस्त के शाम को दर्जनों के संख्या मे गौ वंश नोएडा सेक्टर 46 के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिसके कारण गाड़ियों को निकलने मे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि कई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते होते भी बचा।

नोएडा प्राधिकरण भले ही गौ-वंशों की संरक्षण करने की बात कागज पर करें लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। आज कल नोएडा के विभिन्न मुख्य मार्गों के अलावा हाइवे पर भी गौ वंश विचरण करते देखे जा सकते है। जिसके कारण वाहनों मे आवाजाही मे जहाँ भारी परेशानियों का सामना कर पड़ता है वही हादसे का संभावना भी बढ जाता है। कई बार तो लंबी लंबी जाम भी लग जाते है। इन सबके बावजूद नोएडा प्राधिकरण के विभागयी अधिकारी कुंभकर्णीय नींद मे सो रहे है।

नोएडा प्राधिकरण के टवीटर हैंडल शिकायत कर्ताओं के सांत्वना देने के लिए काफी है। शिकायत करने के 24 घंटे के बाद जबाब मिलता है ” आपके शिकायत को संज्ञान मे लिया गया है कार्यवाही के लिए भेजा गया है।” इसके बाद कार्यवाही की कोई गारंटी नही है।

नोएडा #गौवंश #नोएडान्यूज़ #रोडसेफ्टी #यूपी #ट्रैफिक #गौवंशसमस्या #नोएडाट्रैफिक #आवारापशु


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)