समाज जागरण डेस्क
नोएडा मे 48 घंटे मे 9 अज्ञात शव मिलने से हड़कंप। शव पर किसी भी प्रकार से चोट की निशान नही तो क्या यह मौत हीट वेव के कारण हुई है । नोएडा पुलिस फिलहाल कारणों की तलाश मे जुटी है। लेकिन जिस प्रकार से भीषण गर्मी है उससे यह कहना गलत नही होगा की नोएडा मे हीट वेव का कहर जारी है।

नोएडा डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने कहा ने कहा है कि “सेक्टर 39, फेज वन और सेक्टर 18 थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिले हैं। शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी भी शव पर चोट के निशान नहीं हैं। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा… भीषण गर्मी पड़ रही है और सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है…”
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



