
संदीप गर्ग / नोएडा: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना फेस-2 पुलिस ने श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, श्रमिक धरना/प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों और हिंसा फैलाने में इन दोनों की संलिप्तता सामने आई थी। इस संबंध में थाना फेस-2 में पहले ही मामला दर्ज किया गया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।
लगातार प्रयासों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सहित तकनीकी साधनों के उपयोग से पुलिस ने 19 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों “विगुल मजदूर दस्ता” के सक्रिय सदस्य हैं। हिमांशु ठाकुर घटना के दिन नोएडा में मौजूद था और कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद के संपर्क में था।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



