google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में बजरंग दल का विशाल विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Noida news: बजरंग दल के नोएडा महानगर संयोजक विनोद चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय एवं सामाजिक व्यवस्था के संकल्प के साथ एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन नोएडा महानगर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती कट्टर मानसिकता के विरोध और हिंदू समाज की सुरक्षा के संदेश के रूप में किया गया।


प्रदर्शन के दौरान विनोद चौहान ने कहा कि राष्ट्र, संस्कृति और समाज की सुरक्षा के लिए संगठन का संकल्प अटल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा और अस्मिता से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित दिनेश महावर ने ‘love jihad’, अवैध धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सख्त कानून लागू करने की बात कही। वहीं विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बिजली घर के सामने एकत्रित हुए, जहां से ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ एक विशाल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ।
इस दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया।


कार्यक्रम के अंत में अनिल चतुर्वेदी ने आयोजन को सफल, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने में नोएडा पुलिस के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजीव, प्रचार-प्रसार प्रमुख राहुल दुबे, सह संयोजक विनोद बोकसर, एम.के. श्रीवास्तव, अमर सिंह परिहार, बृहमपाल सिंह, लगनी देवी, अभिषेक गुप्ता, बृजेश पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(समाज जागरण न्यूज़ पोर्टल के लिए विशेष रिपोर्ट)


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)