नोएडा। नोएडा शहर के सेक्टर-12 स्थित निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र एक नई उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। जहां बढ़ते स्वास्थ्य व्यय आमजन की चिंता का विषय बने हुए हैं, वहीं नोएडा लोकमंच के स्वास्थ्य प्रकल्प ने एक अनूठी पहल करते हुए मात्र 30 रुपये में नेत्र जांच तथा मात्र 100 रुपये में दांत भरवाने अथवा निकलवाने की सुविधा प्रारंभ की है। यह सेवा केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण है।

इस सेवा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सच्ची सेवा वही है, जो जरूरतमंद व्यक्ति तक न्यूनतम लागत पर पहुंचे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा लोकमंच पिछले तीन दशकों से गरीब, मजदूर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की सेवा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि भविष्य में एक चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य प्रकल्प के इस योजना के CSR पार्टनर सक्षम चेंज मेकर एवं इन्फोसिस फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषि प्रताप सिंह ने नेत्र चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा के इस शुरुआत को शहर के जरूरतमंदों के लिए बहुत लाभकारी बताया l उन्होंने कहा कि उनकी संस्था सदैव नोएडा लोकमंच के सहयोगी के रूप में साथ है और भविष्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में कुछ और बड़े सामाजिक कार्य की पहल होगी l उन्होंने सभी से Noida,I Care मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया l
नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि संस्था शीघ्र ही नोएडा के विभिन्न सेक्टरों एवं गांवों में चिकित्सकों की दो घंटे की सेवा प्रारंभ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है और आने वाले समय में इसे और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
इस सेवा परियोजना के पीछे अनेक समर्पित एवं अनुभवी व्यक्तित्वों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनमें प्रभात कुमार (पूर्व राज्यपाल, झारखंड एवं अध्यक्ष, नोएडा लोकमंच), डॉ. योगेंद्र नारायण (पूर्व रक्षा सचिव, भारत सरकार एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नोएडा लोकमंच), जे.पी. शर्मा (पूर्व स्वास्थ्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार एवं चेयरमैन, स्वास्थ्य प्रकल्प), डॉ. प्रभात कुमार (प्रदेश आयुक्त, स्काउट एंड गाइड तथा उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य प्रकल्प), ऋषि प्रताप सिंह (डी.सी. इन्फोसिस), पंकज राठी (सीईओ, तिरुपति आई ट्रस्ट), डॉ. मोहिता शर्मा (चेयरपर्सन, तिरुपति आई सेंटर), डॉ. केशव नथानी (डायरेक्टर, मैक्स हॉस्पिटल), हेमंत गोयल (कुलपति, झारखंड विश्वविद्यालय), डॉ. एच.के. नाथ (वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक), जमील अहमद, मुकुल बाजपेयी, पी.एस. जैन (अध्यक्ष, CONRWA), इंद्रा चौधरी, लीका सक्सेना, विभा बंसल (कोषाध्यक्ष, नोएडा लोकमंच), डॉ. सी.बी. झा, राम शरण गौर, राजेश श्रीवास्तव, वी.के. जैन, एडवोकेट विनीत गर्ग,मोहम्मद परवेज़, नोएडा लोकमंच के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा
सक्षम चेंजमेकर ट्रस्ट के वालंटियर मौजूद रहे l
का उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन देश के सुप्रसिद्ध हास्य कवि एवं साहित्यकार विनोद पांडेय ने किया।
इस आयोजन में इंफोसिस फाउंडेशन एवं सक्षम चेंजमेकर ट्रस्ट के सहयोग से दवा बैंक में कॉर्निया प्रोजेक्ट की शुरवात की गई एवं दवा बैंक के इंफ्रा को बेहतर करने में सहयोग किया गया
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जब सेवा का भाव सच्चा हो और उद्देश्य जनकल्याण का हो, तब कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। नोएडा लोकमंच की यह पहल समाज के उन वर्गों के लिए आशा की नई किरण है, जिन्हें सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता है। यह प्रयास हमें याद दिलाता है कि वास्तविक सफलता केवल स्वयं के लिए उपलब्धियां अर्जित करने में नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में है।
नोएडा लोकमंच की यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत कर रही है। यदि ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहे, तो निश्चित रूप से नोएडा एक स्वस्थ, जागरूक और संवेदनशील समाज के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



