google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में विजय कौशल जी की श्रीराम कथा नोएडा स्टेडियम में एक फरवरी से  होगी शुरू

नोएडा, 25 जनवरी। नोएडा में मंगलमय परिवार न्यास की तरफ से दिव्य श्री राम कथा का आयोजन 1 से 9 फरवरी 2025 तक शाम 3:00 बजे से 6:00 तक रामलीला मैदान नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21A में किया जाएगा। यह राम कथा वृंदावन में चल रही श्रीजी की रसोई की सहायतार्थ होगी। राम कथा का वाचन/ गायन प्रख्यात मानस मर्मज्ञ पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

वृंदावन में चल रही श्रीजी की रसोई का संचालन पूज्य महाराज जी के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2022 से किया जा रहा है। इस पावन प्रकल्प का शुभारंभ पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया था। इस प्रकल्प के लिए भवन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रसोई के संचालन के लिए दिया गया। दिसम्बर 2024 तक इस रसोई में अतिथियों की संख्या 9 लाख तक पहुंच गई है। आप सब की सहायता से चलने वाली इस रसोई की सहायता के लिए ही नोएडा में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा के माध्यम से नोएडा के 1100 परिवारों को मंगलमय परिवार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि श्री राम कथा के लिए भव्य पंडाल लगाया जा रहा है और इसके लिए आज (शनिवार) को भूमि पूजन के  दौरान हनुमान जी की ध्वजा पताका लगाकर यह कार्यक्रम विधिवत शुरू हुआ है। 31 जनवरी को रामलीला मैदान  से भव्य कलश यात्रा सुबह 9 बजे से निकाली जाएगी। यह यात्रा गेट नंबर 6 से शुरू होकर सेक्टर 22 होते हुए एडोब चौराहे से होती हुई गेट नंबर 4 से कथा स्थल में प्रवेश करेगी।
राम कथा के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में महेश गुप्ता जी ने बताया कि पंडाल में लगभग ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। कथा सुनने वालों के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से लाने और ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की जा रही है। राम कथा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। पूरे पंडाल में सभी तरफ से आने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रहेगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वय टीम बनाई गई है। वालंटियर और सुरक्षा गार्ड पूरी कथा के दौरान व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे।
आज की प्रेस वार्ता के दौरान नेवैद्य शर्मा, परमात्मा शरण बंसल, धर्मपाल गोयल, एन के अग्रवाल, एस एन गोयल, प्रमोद शर्मा, संजय गोयल, संजय गुप्ता, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल , महेंद्र शाह, विमल अग्रवाल, मुकुल वाजपेयी, राजीव अजमानी, संदीप तायल, अजय पुन्डीर, विनय अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)