google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा मीडिया क्लब का प्रतिनिधिमंडल सीईओ से मिला

पत्रकारों की सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

नोएडा। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में सोमवार को क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश से शिष्टाचार मुलाकात की और पत्रकारों की सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में नोएडा के मीडिया कर्मियों के लिए कई महत्वपूर्ण समस्याएं उठाईं। इनमें पत्रकारों के लिए पार्किंग पास जारी करने, सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बने मीडिया क्लब कार्यालय के फ्लोर पर लिफ्ट के ठहराव की व्यवस्था कराने तथा मीडिया क्लब को स्थायी भूखंड उपलब्ध कराने की प्रमुख मांगें शामिल रहीं। प्रतिनिधियों ने बताया कि इन सुविधाओं के अभाव में पत्रकारों को अपने दैनिक कार्यों के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


सीईओ कृष्णा करुणेश ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तत्काल ही एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे, ताकि पत्रकारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महासचिव जे.पी. सिंह, सचिव जगदीश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य आंचल यादव, मोहम्मद आज़ाद,मनोहर त्यागी,अरुण सिन्हा , पवन त्रिपाठी, पवन राज सिंह, हिमांशु शुक्ला,अली खान, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया क्लब पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण द्वारा सकारात्मक पहल से पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)