मेल्टिंग प्रो-वी पर्ल्स से युक्त फॉर्मूला, तीन साल तक के दिखने वाले बालों के नुकसान को ठीक करने का दाव
समाज जागरण | फरवरी 2026: हेयर केयर सेगमेंट में अग्रणी ब्रांड Pantene ने अपना नया मिरेकल रेस्क्यू बॉन्ड रिपेयर कंडीशनर लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह हाई-परफॉर्मेंस रिपेयर फॉर्मूला बालों को हुए तीन साल तक के दिखने वाले नुकसान को ठीक करने और टूटे हुए हेयर बॉन्ड्स को फिर से जोड़ने में मदद करता है।

उन्नत मेल्टिंग प्रो-वी फॉर्मूला से लैस यह कंडीशनर बार-बार की हीट स्टाइलिंग और केमिकल ट्रीटमेंट से होने वाले नुकसान को कम करने में सहायक बताया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट यूजर्स को बालों की सेहत बनाए रखते हुए अलग-अलग हेयर स्टाइल ट्राई करने की आजादी देता है।
लॉन्च के मौके पर अभिनेत्री Janhvi Kapoor ने उपभोक्ताओं को ‘मिरेकल रेस्क्यू बॉन्ड रिपेयर’ रेंज से परिचित कराया। उन्होंने कहा,
“मुझे अपने बालों के साथ प्रयोग करना बहुत पसंद है। जब मैं स्क्रीन पर अलग-अलग किरदार निभाती हूं, तो मेरे बाल उन्हें जीवंत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पैंटीन का नया मिरेकल रेस्क्यू बॉन्ड रिपेयर कंडीशनर मुझे बिना किसी नुकसान की फिक्र के अपने बालों के साथ मनचाहे प्रयोग करने की आजादी देता है। मुझे इस रेंज की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यह अंदर से नुकसान की मरम्मत पर ध्यान देती है, जिससे मेरे बाल मुलायम, पोषित और मजबूत होते हैं।”
वहीं **Procter & Gamble इंडिया के सीनियर डायरेक्टर एवं कैटेगरी लीडर – ब्यूटी, विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आज के उपभोक्ता स्टाइल के साथ-साथ लंबे समय तक बालों की सेहत भी चाहते हैं। उन्होंने बताया कि यह नया फॉर्मूला मॉलिक्यूलर स्तर पर काम करते हुए दीर्घकालिक नुकसान को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
कंपनी के अनुसार, मिरेकल रेस्क्यू बॉन्ड रिपेयर कंडीशनर में एंटीऑक्सीडेंट्स, पेटेंटेड टेक्नोलॉजी और 5000 मेल्टिंग प्रो-विटामिन बी5 न्यूट्रिएंट पर्ल्स शामिल हैं। ये पर्ल्स तुरंत पिघलकर पोषक तत्वों को बालों की संरचना तक पहुंचाते हैं और हेयर सेल मेम्ब्रेन कॉम्प्लेक्स में खोए लिपिड्स की पूर्ति करते हैं, जो बालों को मजबूत और स्मूद बनाने में मदद करते हैं।
(नोट: कंपनी द्वारा किए गए दावे उपभोक्ता उपयोग और बालों की स्थिति के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।)

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



