नोएडा (गौतमबुद्धनगर): उत्तर प्रदेश के नोएडा फेज-2 क्षेत्र में एक कंपनी के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और मौके पर पथराव भी किया। इस दौरान कई वाहनों और कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। हालात बिगड़ते देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, सूत्रों के अनुसार कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वार्ता की संभावना भी जताई जा रही है।
बताते चले की शासन प्रशासन की तरफ से लगातार उद्यमियों के साथ मिलकर इस समस्या को लेकर बैठके की जा रही है। जिलाधिकारी एव श्रम आयुक्त के द्वारा विडियों मैसेज जारी किया गया है। जिसमे सभी कंपनी मालिकों को नई औद्योगिक नीति के तहत कार्य करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा श्रमिकों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
अपडेट जारी…
Noida #NoidaNews #BreakingNews #UPNews #Protest #Violence #SalaryHike #EmployeeProtest #GautamBuddhNagar #IndustrialNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



