नोएडा (गौतमबुद्धनगर): नोएडा फेज-2 स्थित एक कंपनी में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। शांतिपूर्ण धरने के रूप में शुरू हुआ आंदोलन अचानक बवाल में बदल गया, जिसमें पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ कर्मचारियों ने कंपनी परिसर के बाहर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया और जमकर नारेबाजी की। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

इस बीच प्रदर्शन में शामिल एक महिला कर्मचारी लक्ष्मी ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है,
“हम Motherson में काम करते हैं और हमें बहुत कम वेतन मिलता है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गुजारा करना मुश्किल हो गया है। जब हमने शांतिपूर्ण धरना दिया, तो हमें बिना किसी गलती के पीटा गया। मेरे पैरों में चोट आई है। हम ₹20,000 वेतन की मांग कर रहे हैं, तभी हमारा गुजारा हो सकता है, वरना आंदोलन जारी रहेगा।”
कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
(अपडेट जारी…)
Noida #BreakingNews #UPNews #Protest #Motherson #SalaryHike #EmployeeProtest #NoidaViolence #LabourNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



