नोएडा (गौतमबुद्धनगर): नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर चल रही घटनाओं के बीच पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बड़ा बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ बाहरी राज्यों से आए लोगों द्वारा कर्मचारियों को उकसाकर अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कराया गया।

पुलिस ने बताया कि केवल एक स्थान पर प्रदर्शन हिंसक हुआ, जहां हालात को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया। पुलिस ने साफ किया है कि कहीं भी फायरिंग नहीं की गई है।
पुलिस के मुताबिक, स्थिति अब नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इसके साथ ही पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की गलत जानकारी साझा करने से बचें।
प्रशासन ने आम जनता से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
Noida #NoidaPolice #BreakingNews #UPNews #Protest #Violence #PoliceStatement #LabourProtest #LawAndOrder
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



