नोएडा (उत्तर प्रदेश)। सेक्टर-12 ब्लॉक-W के मकान संख्या 22, 78 और 36 के सामने सड़क की हालत को लेकर स्थानीय निवासियों ने गंभीर शिकायत उठाई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अगस्त 2025 में वहाँ की पानी की लाइन की मरम्मत की गई थी, लेकिन मरम्मत के बाद सड़क फिर से वैसी ही टूटी-फूटी पड़ी है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं।

निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के बारे में कम से कम 20 बार फोन के माध्यम से शिकायत की है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने गंभीरता से इसे नहीं लिया। फोन पर तो कहा जाता है कि “काम जल्दी हो जाएगा”, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
स्थानीयों ने इस मामले को लेकर
@noida_authority, @CeoNoida, @dmgbnagar, @myogiadityanath, @CMOfficeUP को टैग करते हुए पूछा है कि
क्या इस सड़क मरम्मत का काम संभव है?
यही नहीं, उन्होंने यह भी सवाल उठाया है कि योगी आदित्यनाथ के शासन में भी क्या जनता इसी तरह परेशान होती रहेगी?
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



