नोएडा। सेक्टर 40 स्थित श्री साई मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और फलों से सुंदरता पूर्वक सजाया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात शाम 7:30 बजे से साई विद्या निकेतन विद्यालय के बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं का मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित भक्तों ने बड़े भाव से देखा और सराहा। कार्यक्रम के संयोजक समिति के कोषाध्यक्ष ब्रिज लाल गर्ग रहे।

सांय 8:30 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक साई भजन मंडली द्वारा भक्तिमय भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। ठीक रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया, आरती संपन्न हुई और मिश्री-माखन एवं फलों का प्रसाद वितरित किया गया।
भक्तों की भारी भीड़ ने पूरे कार्यक्रम को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर श्री साईं समिति के महासचिव देव राज गोयल, सह सचिव श्रीमती रेनू फोतेदार, सदस्य सुनील भान, विद्यालय प्रभारी ए.एम. त्रिपाठी, श्रीमती विनीता सक्सेना, विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



