नोएडा के सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में छठा विशाल रक्तदान महोत्सव संपन्न, 221 यूनिट रक्त एकत्र

नोएडा। सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में रविवार, 15 मार्च 2026 को छठे विशाल रक्तदान महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान शिविर में चिकित्सा सहयोग के लिए All India Institute of Medical Sciences, PGI for Child Health तथा District Hospital Noida की चिकित्सकीय टीमों ने भाग लिया और रक्त संग्रह की प्रक्रिया को संपन्न कराया।

आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 366 लोग रक्तदान के लिए पंजीकृत हुए, जिनमें से चिकित्सकीय कारणों से 145 लोगों को पुनः किसी अन्य समय आने की सलाह दी गई, जबकि 221 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसे जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर अनेक पत्रकारों ने भी स्वयं रक्तदान कर समाज के समक्ष प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान के साथ-साथ एम्स की टीम द्वारा नेत्रदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें 10 लोगों ने नेत्रदान तथा अंगदान का संकल्प लिया

कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इनमें Mahesh Sharma (सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री), वी.के. सेठ (महासचिव, एनईए), संजीव पुरी (उपाध्यक्ष, पंजाबी विकास मंच), योगेंद्र शर्मा (प्रधान), के.के. जैन (महासचिव, फोनरवा) तथा संजय मावी (प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-56) सहित अनेक समाजसेवी शामिल रहे।

इस महोत्सव का संचालन लगभग दस सदस्यों की रक्तदान टीम ने मंदिर समिति के सदस्य एवं इस परियोजना के मुख्य प्रेरक ए.के. गुप्ता के नेतृत्व में किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी आर.एन. गुप्ता, ओ.पी. गोयल, जे.एम. सेठ, जी.के. बंसल, आर.के. भट्ट, इंदर पाल खंडपुर, हरीश सभरवाल, अंबेश भांबरी तथा संजीव बांधा सहित अनेक स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रक्तदाताओं के लिए भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध रितु सेठ, ऋचा गर्ग, रितु भांबरी, वंदना बंसल तथा रुचि अग्रवाल द्वारा किया गया।

मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रबंध ट्रस्टी जे.एम. सेठ ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों तथा चिकित्सकीय टीमों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)