नोएडा। सेक्टर-62 में ई-रिक्शा चालकों द्वारा बिना किसी आधिकारिक घोषणा के किराए में अचानक बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले जहाँ यात्रियों से ₹10 किराया लिया जाता था, अब उसे बढ़ाकर ₹20 कर दिया गया है। रोज़ कार्यालय आने-जाने वाले आम यात्रियों पर इस मनमानी वृद्धि का सीधा बोझ पड़ा है और लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो कोई नई रूट अधिसूचना जारी हुई है और न ही कोई औपचारिक कारण बताया गया, फिर भी किराया दोगुना कर दिया गया है। यात्रियों ने प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप कर किराए को नियंत्रित करने की माँग की है।
यात्री संबंधित अधिकारियों—@OfficialGNIDA @noidatraffic @Uppolice—से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं ताकि ई-रिक्शा किरायों को नियमित किया जा सके।
#Noida #Sector62 #Commuters #ERickshaw #NoidaNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



