google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, QR कोड से दर्ज होंगी शिकायतें


नोएडा। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए एक नई हाई-टेक व्यवस्था शुरू की है। अब उपभोक्ता QR कोड स्कैन कर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इस सुविधा की शुरुआत गौतम बुद्ध नगर जिले से की गई है, जिसे नोएडा के लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाला कदम माना जा रहा है।



बिजली विभाग के अनुसार करीब 4.47 लाख उपभोक्ताओं को इस नई व्यवस्था का सीधा लाभ मिलेगा। QR सिस्टम के साथ ही पुरानी 1912 हेल्पलाइन भी पहले की तरह सक्रिय रहेगी। उपभोक्ता अब बिल, मीटर, बिजली कटौती और लाइन फॉल्ट जैसी शिकायतें तुरंत दर्ज करा सकेंगे।

नई प्रणाली की खासियत यह है कि शिकायत के समाधान के बाद उपभोक्ताओं को ई-मेल के माध्यम से जवाब भेजा जाएगा, जिससे शिकायत प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक हो जाएगी।

मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि QR आधारित शिकायत प्रणाली शुरू होने से लोगों का समय बचेगा और शिकायतें ज्यादा तेजी से निपटाई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)