नोएडा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौसदन में 7 दिसंबर को मासिक हवन का आयोजन

नोएडा। श्री जी गौसदन, सेक्टर-94 नोएडा में आगामी 7 दिसंबर (रविवार) को प्रातः 9 बजे से मासिक हवन का आयोजन किया जाएगा। हवन का समापन 10:30 बजे निर्धारित समय पर किया जाएगा।


इस माह के हवन में विशेष रूप से राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा की कार्यकारिणी हवन यजमान के रूप में सहभागी रहेगी, जिससे यह मासिक हवन इस बार एक विशेष एवं बड़े स्वरूप में आयोजित होने जा रहा है। आयोजकों ने सभी यजमानों से समय की पूर्ण प्रतिबद्धता का अनुरोध किया है।


गौशाला की ओर से संदेश दिया गया है कि वे सभी गौभक्त, जिन्होंने गौ-व Adoption (गाय के लालन-पालन का दायित्व) लिया हुआ है, वे महीने में कम से कम एक बार गौशाला अवश्य आएं। गाय को परिवार का सदस्य मानते हुए महीने में एक बार उसका दर्शन और हाल-चाल लेना आवश्यक बताया गया है। इच्छुक गौभक्त हवन के अवसर पर उपस्थित होकर हवन का लाभ भी ले सकते हैं।
हवन के उपरांत फूलों से शुभकामनाएं एवं तत्पश्चात भंडारा-प्रसाद का आयोजन होगा।
संपर्क सूत्र:
9810015863
7982002929
9873410688
9811175060
9312208370
— समस्त कार्यकारिणी, श्री जी गौसदन, सेक्टर-94 नोएडा

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)