लखनऊ/नोएडा, 14 अप्रैल 2026
Lucknow में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने Noida में चल रहे श्रमिक प्रदर्शन को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि पूरे क्षेत्र में हालात पूरी तरह सामान्य हैं और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है।
“सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद”

DGP ने कहा कि नोएडा में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया, मीडिया और यूपी 112 के माध्यम से मिलने वाली हर सूचना पर लगातार निगरानी कर रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्च स्तरीय समिति का गठन पहले ही किया जा चुका है, जिसने मौके पर पहुंचकर सभी पक्षों से विस्तृत बातचीत की है।
“भ्रम फैलाने वालों पर नजर, सबूत मौजूद”
राजीव कृष्ण ने कहा कि इस मामले में कुछ व्यक्तियों और समूहों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिन्होंने स्थिति को भड़काने का काम किया। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन के पास इलेक्ट्रॉनिक और सीसीटीवी सबूत मौजूद हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
“श्रमिकों के हित में लिया गया निर्णय”
DGP ने कहा कि सरकार ने श्रमिकों के उचित वेतन को लेकर निर्णय ले लिया है और मुख्यमंत्री स्वयं इस मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह या भड़काऊ तत्वों के बहकावे में न आएं।
प्रशासन की अपील
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और स्थिति सामान्य है। साथ ही, सभी पक्षों से सहयोग की अपील की गई है ताकि औद्योगिक वातावरण शांतिपूर्ण बना रहे।
#NoidaNews #SharmikProtest #DGPStatement #UPPolice #NoidaUpdate #BreakingNews #UPNews #LabourProtest #NoidaViolence #IndustrialNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



