:विजेता टीम ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। [ महेन्द्र जावला बहल ]
भिवानी। सामाजिक संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति द्वारा भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस वॉलिंटियर, विवेकानंद हाई स्कूल की स्पोर्ट्स टीम के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संविधान निर्माता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के तहत हनुमान ढाणी स्थित खेल मैदान में एक दिवसीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रीन इंडिया, ग्रीन वर्ल्ड और ग्रिड हरियाणा की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में ग्रीन इंडिया टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 रनों से यह मुकाबला जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम की। ग्रीन इंडिया ने पहले पारी खेलते हुए 20 ओवर में 108 रनों का टारगेट दिया, जिसको ग्रीन वर्ल्ड टीम लांघ नहीं पाई, कड़े मुकाबले के चलते ग्रीन वर्ल्ड अंतिम ओवर में 103 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई।
वहीं जूनियर वर्ग में ग्रीन हरियाणा ने ब्लू हरियाणा को 12रनों से मात दी।
इस अवसर पर निदेशक सावित्री यादव, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज तथा इंचार्ज मास्टर कपिल वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाती हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन, संस्कार और संस्कृति से भी जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को बुरी आदतों से दूर रखा जा सकता है और उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वक्ताओं ने आगे कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का जीवन त्याग, संघर्ष और समाज सेवा का प्रतीक है। उनके विचार आज भी युवाओं को शिक्षा, समानता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विजेता टीम ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



