google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिला फूड सेफ्टी प्रशिक्षण, मुफ्त किट और सर्टिफिकेट वितरित

नोएडा: जुबलिएंट फूड वर्क्स और जनपहल संस्था के संयुक्त सहयोग से नोएडा के ग्राम हरौला, सेक्टर-5 स्थित सामुदायिक केंद्र में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI), भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नोएडा के सेक्टर-2, सेक्टर-15 और सेक्टर-16 के करीब 150 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और सुरक्षित भोजन परोसने के मानकों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने ग्राहकों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध करा सकें।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई और उन्हें स्वच्छता के नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को FoSTaC (Food Safety Training and Certification) के सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। साथ ही उन्हें हैंड ग्लव्स, हेयर मास्क और एप्रन जैसी फूड सेफ्टी किट भी वितरित की गई।

आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को सशक्त बनाना और उन्हें खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि आम लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन मिल सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स की भागीदारी रही, जिससे यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

NoidaNews #StreetVendors #FSSAI #FoodSafety #FoSTaC #Janpahal #JubilantFoodWorks #NoidaStreetFood #SwachhBhojan #LocalNews


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)