google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिंदू जागेगा तो देश जगेगा के संकल्प के साथ विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित

नोएडा, 8 फरवरी 2026। “हिंदू जागेगा तो देश जगेगा” के ओजपूर्ण नारे के साथ आज सेक्टर-45 स्थित आर.के. पब्लिक स्कूल, सदरपुर खजूर कॉलोनी (हुगली बस्ती, माधव नगर) में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सनातनी समाज के लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती माही जी, श्री महेंद्र भूदेव जी एवं श्री नारायण जी (महानगर शारीरिक शिक्षा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सत्य प्रकाश जी ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती माही जी ने हिंदू धर्म की जीवन पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज में आवश्यक सकारात्मक परिवर्तनों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर संगठित रहने की आवश्यकता है।

श्री महेंद्र भूदेव जी ने अपने वक्तव्य में हिंदू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियों, लव जिहाद जैसी समस्याओं और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर गंभीर विचार रखे। उन्होंने समाज से सजग और सतर्क रहने का आह्वान किया।

वहीं श्री नारायण जी ने “पांच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के क्या-क्या कर्तव्य हैं और उन्हें कैसे निभाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने संघ के 100 वर्षों के इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जी ने हिंदू धर्म की महत्ता पर जोर देते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं को जानें, माथे पर तिलक लगाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें और सनातन मूल्यों को अपनाएं।

सम्मेलन के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा स्कूल प्रांगण “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा।
आयोजन में 800 से अधिक सनातनी हिंदू उपस्थित रहे और सभी ने सम्मेलन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)