google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में बिधायक ने किया तीन सड़को का शिलान्यास

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज प्रखण्ड सह अनुमंडल क्षेत्र में तीन प्रमुख नई सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास स्थानीय बिधायक डॉ. संदीप सौरभ द्वारा किया गया। जिससे वर्षों से उपेक्षित ग्रामीण इलाकों में आवागमन की समस्या के समाधान की ठोस शुरुआत हुई है। इस पहल को क्षेत्रीय विकास के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। जिन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, उनमें नदहरी से बेलवन तक, चंढोस मठिया से रेगनियाडीह तक तथा कुरकुरी नहर से लखन टोला तक की सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से गांवों का आपसी संपर्क सुदृढ़ होगा और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा रोज़मर्रा के कार्यों में आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा उत्साह और उम्मीद देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क केवल ईंट-गिट्टी का ढांचा नहीं होती, बल्कि यह गांवों को विकास से जोड़ने वाली जीवनरेखा होती है। उनके अनुसार अब बच्चों का स्कूल पहुँचना आसान होगा, मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और किसानों को अपनी उपज बाज़ार तक ले जाने में सहूलियत होगी। पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और हर गांव तक विकास पहुँचाने की प्रतिबद्धता के तहत यह पहल की गई है। आने वाले समय में ये सड़कें क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति देंगी और ग्रामीण जीवन में ठोस बदलाव का आधार बनेंगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)