समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी
डाला/ सोनभद्र। मजदूरों का भुगतान न होने से आक्रोशित होकर परेशान आफहा दर्जन मजदूरों ने किया विरोध, बताया की हम सभी दूर दराज से काम करने आये है। भुगतान न होने से घर परिवार चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
डाला स्थित अल्ट्राटेक कंपनी से गार्डों से सम्बंधित कंपनी सील्डमोर द्वारा मजदूरों का एक माह का भुगतान न होने से परेशानियां बढ़ने लगी। वही मजदूरों से बताया कि सेक्टर सी स्थित सोलर प्लांट में हम सभी शिफ्ट वार ड्यूटी किया करते है। जो अच्छी तरह संचालित हो रहा था। हमेशा हर महीने की 7 तारीख से 15 तारीख तक भुगतान हो जाया करता था। लेकिन कंपनी बदलने की वजह जो भी रहा है। पूर्व में कांटेक्ट में रही सील्डमोर कंपनी द्वारा हम सभी कई कर्मचारियों का भुगतान रोक दिया गया। एक दिन की दिहाड़ी लगभग 378 रुपये के करीब मिलता था। पूरे एक माह का भुगतान सभी कर्मचारीयों का रोक दिया गया। बताया गया कि 15 नवंबर तक हो जाएगा। लेकिन 25 नवंबर तक न मिलने से हम सभी परेशान है। बाजार में कर्जे बढ़ गए है। फोन लगा कर पूछने पर बताया गया गया कि भुगतान अब नही मिलेगा। अब हम गरीब असहाय मजदूर दाने दाने को परेशान है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



