google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तहार।

समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया

पलामू (झारखंड)नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 26/24 के फरार अभियुक्त शशिकांत जी उर्फ उदेश जी पिता हीरा सिंह ग्राम केदल थाना मनातू जिला पलामू के घर पर छापामारी गिरफ्तारी हेतु नौडीहा बाजार थाना एवं मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा विधिवत छापामारी किया गया । फरार रहने की स्थिति में इनके घर पर विधिवत रूप से इश्तहार चिपकाया गया है । एक माह अंंदर उक्त अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि लोक सभा चुनाव 2024 के समय उग्रवादी संगठन TSPC के द्वारा ग्राम सलैया में ग्रामीणों के साथ मारपीट के घटना को अंजाम दिया गया था। इस कांड में कई अभियुक्त की पहले जेल भेजा जा चुका है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)