google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुख्यात नक्सली मंगल कोड़ा गिरफ्तार


लखीसराय
लखीसराय पुलिस कप्तान पंकज कुमार को कुख्यात नक्सली मंगल कोड़ा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में देखे जाने की गुप्त सूचना मिली मिली सूचना को सत्यापित करने हेतु लखीसराय नक्सल एसपी मोतीलाल को कुख्यात नक्सली मंगल कोड़ा के बारे में जानकारी एवं निर्देश दिया गया पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में लखीसराय नक्सल एएसपी मोतीलाल ने लखीसराय एसटीएफ के डीएसपी विभास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया विशेष टीम में एसटीएफ बसुआचक, एसटीएफ कजरा समेत एसएसबी नरोत्तमपुर टीम को शामिल कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया तथा पुलिस के द्वारा छापेमारी के दौरान विशेष टीम द्वारा संभावित स्थानों पर एम्बुश लगा कर नक्सली मंगल कोड़ा को राजघाट कोल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
नक्सली मंगल कोड़ा कजरा थाना के कई नक्सली कांडों में वांछित रहा है। नक्सली मंगल कोड़ा से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर विधि सम्मत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में लखीसराय जेल भेजे जाने की तैयारी में जुटी है कुल मिलाकर लखीसराय पुलिस के लिए बड़ी सफलता है
वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नक्सली मंगल कोड़ा को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)