google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एनआरसी में अब मध्यम कुपोषित बच्चों को भी मिलेगा उपचार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
13 जनवरी।
कुपोषण उन्मूलन की दिशा में किशनगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अहम पहल की है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के नए निर्देशों के तहत अब पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) में चिकित्सीय जटिलता से ग्रसित मध्यम कुपोषित बच्चों को भी भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। पहले केवल गंभीर कुपोषित बच्चों को ही एनआरसी में भर्ती किया जाता था।


सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने बताया कि एनीमिया, रिकेट्स, विटामिन की कमी जैसी जटिलताओं से पीड़ित मध्यम कुपोषित बच्चों को समय पर उपचार नहीं मिलने पर वे गंभीर कुपोषण की ओर बढ़ सकते हैं। नोडल एनआरसी विश्वजीत कुमार ने बताया कि जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच जिले में 118 गंभीर कुपोषित बच्चों का एनआरसी में सफल उपचार किया गया।


जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि कुपोषण उन्मूलन सामूहिक प्रयास से ही संभव है। नए निर्णय से अधिक बच्चों को समय पर उपचार मिलेगा और जिले में जागरूकता अभियान तेज किए जाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)