google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अब महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ रही है आगे : डॉ. पूनम यादव

महिलाओं के सशक्त होने से देश बनेगा सबल

मधेपुरा।

मूल्यांकन केंद्र डीपी द्वितीय खंड मूल्यांकन केन्द्र मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में जिन विषयों का कॉपी जांच कार्य संपन्न हुआ उनमें लगे महिलाओं को सम्मानित किया गया। मधेपुरा कॉलेज में पतंजलि के भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आधे दर्जन प्राध्यापिकाओं को सम्मानित कर नारी शक्ति को नमन किया गया।

भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक डॉ. एनके निराला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है। डॉ. निराला ने कहा कि महिलाओ को योग और आयुर्वेद पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने योग की महत्ता को भी बताया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. पूनम यादव ने कहा कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।महिला हर कार्य को बखूबी निभा रही है। टीपी कॉलेज की इतितहास की अध्यक्ष डॉ. स्वर्ण मणि ने कहा कि महिलाएं घर के अंदर और घर के बाहर के कार्यों को पूरी इमानदारी के साथ पूरा कर देश को मजबूत कर रही है।

इस अवसर पर डॉ. पूनम यादव, डॉ. स्वर्ण मणि, डॉ. गीता रस्तोगी, डॉ. ललिता कुमारी, डॉ. नूतन, डॉ. आभा रानी को सम्मानित किया गया। मौके पर नीतू झा, डॉ. सिंधू कुमारी, नीलू कुमारी, डॉ. तंद्रा शरण, परवीन, डॉ. किरण, डॉ. रीना कुमारी सहित अन्य मौजूद थीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)