google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एनटीपीसी रिहंदेश्वर धाम में भव्य भगवती जागरण, देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

समाज जागरण/ सन्तोष कुमार

शक्तिनगर/सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन एनटीपीसी परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मां भगवती की आराधना और भक्तिमय भजनों से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। जागरण में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे और माता रानी के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

परियोजना प्रमुख ने की माता रानी की आरती

कार्यक्रम में एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने संयुक्त रूप से माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) पी.के. नायक, पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एनएस कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जीसी साहु तथा आरएन वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कलाकारों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

जागरण के दौरान परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त दिव्यांग गायक मिथिलेश शर्मा सहित उपमहाप्रबंधक प्रदीप सिंह, पंकज कश्यप, अज्ञात मिश्रा और सुभाष गुप्ता को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही 13 वर्षीय तबला वादक सुशांत सिंह, ढोलक वादक रणवीर बहादुर सिंह और ऑर्गन वादक राहुल को भी सम्मानित किया गया।

कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों की मधुर धुनों और माता रानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा।

भजनों पर देर रात तक झूमते रहे भक्त

भगवती जागरण का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। माता रानी की महिमा का गुणगान करने वाले भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में भक्तों की उपस्थिति और जय माता दी के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने कहा कि माता के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों की मनोकामनाएं मां अवश्य पूरी करती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं के प्रति आस्था और विश्वास को इस आयोजन की विशेषता बताया।

श्रद्धालुओं में वितरित किया गया प्रसाद

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, संजय कुमार, विजय गुप्ता, सोनी पांडे, अवनीश पांडे और भीष्म सिंह सहित अन्य लोगों की देखरेख में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

रिहंदेश्वर धाम में आयोजित इस भगवती जागरण ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन पूरे परिसर को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)