google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ओबरा पुलिस द्वारा धारा 138 NI Act के तहत 03 मुकदमों में वांछित/वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

ओबरा/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है।


थाना ओबरा से उप-निरीक्षक रामसागर पटेल मय हमराह हेड कांस्टेबल अशोक यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान शारदा मंदिर के पास से मुखबिर की सटीक सूचना पर अकमल हिकमत से दबिश देकर 03 अलग-अलग मुकदमों में वांछित वारंटी अभियुक्त संजय कुमार विश्वास (प्रोफेशन: मैसर्स अपर्णा एंटरप्राइजेज) पुत्र स्व. सुशील कुमार विश्वास निवासी: गैस गोदाम रोड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र: करीब 49 वर्ष गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं नियमों का अक्षरशः पालन किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संबंधित माननीय न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)