google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ओबरा पुलिस ने खोये हुए एंड्रायड मोबाइल फोन को किया बरामद

सम्बन्धित मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द

संवाददाता शिव प्रताप सिंह/ दैनिक समाज जागरण

ओबरा/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 राजेश दूबे, क0आप0 राहुल यादव,का0 प्रदीप कुमार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के द्वारा पुलिस के सीसीटीएनएस कार्यालय द्वारा CEIR Portal के माध्यम से एक अदद एंड्रायड मोबाइल फोन की बरामदगी की गयी तथा सम्बन्धित मोबाइल स्वामी कुलदीप साहनी पुत्र विजय कुमार साहनी निवासी शीतला मन्दिर चूड़ी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 24.05.2025 को सुपुर्द किया गया। मोबाइल पाने के बाद मोबाइल स्वामी द्वारा प्रसन्न होकर थाना ओबरा पुलिस की बड़ी प्रशंसा की गयी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)