ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र। ओबरा पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की तत्परता से एक परिवार में खुशी ला दी है। दरसल एक भटकी हुई 19 वर्षीय युवती को सूचना पर पहुंची पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। बता दे कि युवती को सुरक्षित घर पहुंचाने में महिला आरक्षी सुनीला पटेल की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण रही। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 8/9 नवंबर 2025 की रात की है। मिशन शक्ति केंद्र ओबरा के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना मिली कि परियोजना अस्पताल ओबरा के पास एक युवती भटक रही है। इस सूचना पर ओबरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पता करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि 19 वर्षीय अनीषा यादव पुत्री सकुर यादव, निवासी गुरुड़ पनारी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रहने वाली है। पुलिस की पूछताछ में अनीषा ने बताया कि वह परिजनों की बात से नाराज होकर घर से निकल गई थी और भटकते हुए परियोजना अस्पताल के पास पहुंच गई। पुलिस ने महिला आरक्षी सुनीला पटेल को साथ लेकर युवती को पीआरवी-5286 के माध्यम से मिशन शक्ति केंद्र लाया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान युवती को समझाया-बुझाया गया, जिससे वह शांत हुई। शांत होने के बाद पुलिस टीम युवती को उसके घर गुरुड़ पनारी ले गई और उसके माता-पिता को सकुशल सुपुर्द कर दिया। परियोजना अस्पताल के कर्मचारियों और बालिका के परिजनों ने थाना ओबरा पुलिस की इस तत्पर और संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



