समाज जागरण
ओडिशा/दिल्ली 13 फरवरी 2025। दिल्ली विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी जीत के बाद चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा आज भुवनेश्वर पहुँचे जहाँ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बैजयंत पांडा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है और उनके देखरेख मे ही भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली मे अपनी वापसी की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत रैली का भी आयोजन किया जिसमें सैकड़ों के संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
हालांकि दिल्ली का किंग कौन बनेगा यह अभी निर्धारित नही है या कहे कि पहेली बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सरताज कौन या फिर दिल्ली मे किसके सिर सजेंगे साज इसके बारे फैसला प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से वापस आने के बाद ही निर्णय होगा। जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री के अलावा सभी मंत्री के बारे फैसला ले लिया गया है और सभी मंत्रालयों से 100 दिन के प्लान भी तैयार करने को कहा गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



