- समाधान शिविर में सीटीएम अनिल कुमार ने छह शिकायतों का मौके पर ही किया समाधान
दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )
भिवानी, 15 अक्टूबर। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सीटीएम अनिल कुमार ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने छह शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतें और दोबारा खुली शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करें।
समाधान शिविर में गांव शिमलीबास निवासी जगदीश ने रजिस्ट्री व इंतकाल के अनुसार ततीमा ऑनलाइन दुरुस्त करवाने, गांव ढाब ढाणी निवासी ताराचंद ने इंतकाल दर्ज करवानेे, गांव ढाणी गाढ़ निवासी संजीव कुमार ने नया राशन कार्ड बनवाने तथा न्यू बाजार निवासी बागबंती ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की शिकायत रखी। पतराम गेट निवासी अशोक कुमार ने गलत तरीके से दर्ज लोन को हटवाने, वार्ड नंबर 20 निवासी पवन कुमार ने गली बनवाने तथा नेताजी नगर निवासी बलवान ने पेयजल सप्लाई संबंधित शिकायत रखी।
इसी प्रकार गांव हालुवास निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग धन सिंह ने विभागीय पेंशन में बढ़ोतरी करवाने, डाबर कॉलोनी निवासी सुशीला ने अपनी संपत्ति की प्रॉपर्टी आईडी हस्तांतरित करवाने तथा बैंक कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा ने खुले सीवरेज होल व उनके ढक्कन और क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली सडक़ से संबंधित शिकायत दी। इसके अलावा गांव बलियाली निवासी मूल चंद, गांव हरियावास निवासी अमित, न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी किरण, गांव जाटू लुहारी निवासी सीमा रानी, गांव सिवाड़ा निवासी सुनीता, स्थानीय निवासी नीलम तथा गांव कलिंगा निवासी सरिता व सीमा ने फैमिली आईडी में दर्ज त्रुटियों को ठीक करवाने संबंधित शिकायत रखी।
सीटीएम ने सभी शिकायतों को गौर से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। यदि किसी शिकायत का समाधान नीतिगत या अन्य कारणों से संभव नहीं है, तो शिकायतकर्ता को स्पष्ट और ठोस कारण बताया जाए, ताकि उसे बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
इस अवसर पर डीएसपी अनूप कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार, के.के. ग्रोवर, रामकिशन हालवासिया और विनीत तंवर मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



