बिहपुर:—समाज जागरण /शक्ति ठाकुर /पुरुषोत्तम ठाकुर । -सावन की पहली सोमवारी और नाग पंचमी पर ब्रजलेश्वर धाम मडवा में उमड़ी भक्तों की भीड़ हजारों की संख्या में कांवरिया ने किया जल अर्पण
गंगा- कोसी के बीच प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सोमवारी पर भोले नाथ और मां पार्वती को जलार्पण किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किये गये थे।बिहपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार और भूपेंद्र कुमार ने बताया की मेला क्षेत्र में पचास से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया हैं।वही सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी ,पंसस विमल शर्मा, गोपाल चौधरी और आशुतोष चौधरी ने बताया मंदिर के गर्भगृह में अलग -अलग द्वार से प्रवेश कराया गया पुरुष और महिला की गर्भ गृह में जाने के लिए अलग व्यवस्था की गई है।मंदिर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था किया गया हैं.करीब 15से 20 हजार कांवरियों ने जल चढ़ाया हैं.मंदिर परिसर को सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है. सोमवार की अहले सुबह तीन बजे से महादेव को जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया और देर शाम तक चलता रहा ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



