google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निलंबन से क्षुब्ध लेखपाल के जहर खाने से मौत पर पिंडरा में लेखपालो ने दिया धरना, सौंपा पत्रक

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । हापुड़ के डीएम द्वारा जनचौपाल के दौरान खसरा के लिए वसूली करने के आरोप पर निलंबित होने पर सदमे में आये लेखपाल सुभाष मीणा द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत पर पिंडरा तहसील के लेखपालों में सोमवार को आक्रोश दिखा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया।
तहसील में धरने पर बैठे लेखपालों ने आरोप लगाया कि जिले व तहसील स्तर की बैठक में डांट फटकार लगाने की एक कार्यशैली बन गई है। जिससे लेखपाल दबाव में है और कार्य भी क्षमता से नही कर पा रहे हैं। हापुड़ के डीएम द्वारा भी लेखपाल सुभाष मीणा किसानों से वसूली करने का आरोप लगाकर निलंबित कर दिया था। जिससे वह दुखित थे और उनकी जहरीला पदार्थ खा लिया और अस्पताल में मौत हो गई।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव को दिया और पत्रक में घटना में दोषी के खिलाफ कार्रवाई, मृतक परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की।
इस दौरान लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार,मंत्री सन्तोष सिंह, अजीत श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, कपीश तिवारी, प्रवीण कांत राय, सन्तोष उपाध्याय समेत अनेक लेखपाल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)