google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों ने किया बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
सावन के पहले सोमवार के दिन भोर से ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इनमें दूर-दराज से आए पुरुष व महिला कांवड़िया भी रहीं। भक्‍तों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान के बाद पात्रों में जल भरकर काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर रवाना हुए। इस दौरान दशाश्वमेध, काशी विश्वनाथ मंदिर, चौक, ज्ञानवापी आदि मार्गों पर बोल बम व हर हर महादेव का उद्घोष भी करते रहे। मंदिर के गेट नंबर चार से गोदौलिया और मैदागिन तक स्टील की बैरिकेडिंग लगाई है। इसी बैरिकेडिंग से होकर श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।
बाबा का जलाभिषेक कर रहे यादव बंधु

सावन में पहले सोमवार को गंगाजल से श्रीकाशी विश्वनाथ बाबा का जलाभिषेक करने के लिए धाम के रास्ते से ही यादव बंधु ललिताघाट पहुंच रहे। वहां से जल लेकर यदुवंशी वापस काशी विश्वनाथ धाम के रास्ते से बाहर निकलेंगे। उनकी निकासी भीमाशंकर गेस्ट हाउस मार्ग से कराई गई।


भक्तों के भीड़ से पटी काशी
शिव भक्तों की भीड़ तो वैसे काशी में हमेशा देखने को मिलती हैं लेकिन सावन के पूरे मास भर भक्तों के भीड़ से बाबा विश्वनाथ जी नगरी पटी रहती है।वही मंदिर परिक्षेत्र के साथ साथ पूरे कावरिया मार्ग पर प्रशासनिक अमला मुस्तैद दिखाई पड़े।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)