google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीएम के निर्देश पर पौआखाली के नानकार गांव में मृतकों के आश्रित को मिला अनुग्रह अनुदान की राशि

राहुल, दैनिक समाज जागरण किशनगंज

पौआखाली के ननकार गांव में गैस सिलेंडर से हुए हादसे जिला पदाधिकारी तुषार सिंगल के निर्देश पर आज दिनांक 03/05/24 को आपदा विभाग अंतर्गत अनुग्रह अनुदान की राशि चेक के माध्यम से मृतकों के आश्रित को प्रदान किया गया।
उक्त हादसे में मृतक साबिया, पति मो० अनसार और उनके तीन बच्चे अनीसा, अनीस रजा एवम आरोसी के लिए कुल 16 लाख रुपए अर्थात 4 लाख रुपए प्रति मृतक अनुग्रह अनुदान की राशि दी गई। जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के निदेशानुसार मृतकों के आश्रित मो० अनसार को यह चेक अंचलाधिकारी ठाकुरगंज सुचिता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंज सुमित कुमार तथा थाना प्रभारी ने हस्तांतरित किया।
उल्लेखनीय है की मृतकों के अंतिम संस्कार हेतु मृतकों के परिजनों को तीन तीन हजार रुपए, अर्थात कुल 12 हजार रुपए नकद कबीर अन्त्योष्टि अनुदान योजना अंतर्गत भी उपलब्ध कराया गया था।
इससे पूर्व जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया था और अपने अधिकारियों को जल्द से जल्द पात्रता अनुरूप सरकारी योजनाओं का लाभ उपल्ध कराने का निर्देश दिया था। उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीकों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया था जिसके फलस्वरूप गैस एजेंसियों द्वारा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित प्रयोग हेतु डेमो दिया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)