अति प्राचीन बाबा शोभनाथ मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण।
चोपन/ सोनभद्र। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर सहित आसपास के शिवालयों पर भोर से ही शिवभक्तों का आने का क्रम शुरू हो गया जो देखते देखते लंबी कतार में तब्दील हो गई नगर के कैलाश मंदिर, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, श्री रामेश्वर महादेव मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर में जहां शिवभक्तों ने पूरी श्रद्धा से पूजन अर्चन किये तो वहीं जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोठानी में सोन नद पर विराजमान अतिप्राचीन बाबा शोभनाथ मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया| बताते चलें कि यह ऐतिहासिक मंदिर गुप्त काशी के नाम से विख्यात है जहां महाशिवरात्रि पर क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और बाबा का दर्शन पूजन करते हैं यहां पर लगने वाले मेले का एक अलग ही आनंद होता है लोगबाग दर्शन पूजन के पश्चात परिवार सहित मेले का लुत्फ उठाते हैं साथ ही गोठानी की मशहूर गुड़हिया जलेबी का स्वाद जरूर चखते हैं वहीं मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए मंदिर कमेटी के साथ ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय रहती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



