समाज जागरण डेस्क नोएडा
नोएडा सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर टीम को विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। मंदिर समिति ने यह प्रशंसा प्रमाणपत्र उन सभी रक्तदाताओं तथा सहयोगी को समर्पित किया है जो हमेशा संस्थान के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मे बढ़ चढ़कर भाग लेते है, और अपना बहुमुल्य योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाते है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज विश्व रक्तदाता दिवस पर लक्ष्मी नारायण मंदिर को दो सम्मान प्रदान किये गये हैं। संस्थान ने कहा है कि यह किसी भी संगठन के लिए एक दुर्लभ उपलब्धि है। इसके लिए हम सभी सहयोगियो का आभार व्यक्त करते है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर टीम को “प्रशंसा प्रमाणपत्र” देने के लिए 1. एनसीटी दिल्ली सरकार द्वारा श्री दानिश अशरफ, विशेष सचिव, स्वास्थ्य, एनसीटी, दिल्ली सरकार और डॉ. मौसमी स्वामी, निदेशक, एसटीबीसी, दिल्ली, और दूसरा 2. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (पीजीआईसीएच), नोएडा , डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक, एवं डॉ. सीमा दुआ, प्रमुख- ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन्स एवं सब-डीन यह प्रशंसा प्रमाणपत्र मंदिर टीम के सर्व श्री ओ पी गोयल, ए के गुप्ता, जे एम सेठ, आर के भट्ट, अंबेश भांबरी और ए के त्यागी को प्रदान किया। मंदिर समिति सभी हितधारकों-विशेष रूप से रक्तदाताओं को यह सम्मान सविनय समर्पित करती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



