वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिला मुख्यालय स्थित टाउन थाना परिसर में जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार अंचल अधिकारी प्रदुम ,अंचल निरीक्षक अरुण कुमार पांडे एवं थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें दो मामले निष्पादित किए गए। डीएम और एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जाता है। इसी दौरान जमीनी विवाद से संबंधित जनता दरबार में फरियादी थाना परिसर पहुंचे। जिसमें अंचल अधिकारी द्वारा सभी के कागजात बारीकी से जांच कर मौके पर दो मामले का निष्पादन किया गया। एक नए मामले पहुंचे चौदह मामले लंबित है।जनता दरबार में पहुंचे सभी नए- पुराने भूमि विवाद के कागजात जांच किया गया और दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर अगला शनिवार उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



